Uttarakhand:- हर सोमवार को होगा समाधान दिवस…. हेल्पलाइन- 1905 की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर सोमवार को समाधान दिवस होगा उन्होंने समीक्षा के बाद यह पाया कि जल जीवन मिशन की शिकायतो का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है, मुख्यमंत्री ने पेयजल विभाग और जल मिशन से संबंधित अधिक संख्या में प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक जन शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके लिए हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के बाद यह निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Advertisements

Leave a Reply