
उत्तराखंड राज्य में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा द्वारा 14 अगस्त से पदयात्रा निकाली जाएगी तिरंगा अभियान से देश भक्ति का संदेश भाजपा द्वारा दिया जाएगा। कार्यकर्ता प्रत्येक घर ,सभी प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जन जागरण अभियान चलाएंगे। युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रीय व संवैधानिक कर्तव्यो के प्रति जागरूकता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व राष्ट्र निर्माताओ के योगदान को भी स्मरण किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर यह अभियान शुरू हुआ और यह अभियान आज एक राष्ट्र भक्ति के जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है इसने प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और आत्मीयता की भावना को और अधिक सशक्त किया है। ऐसे में भाजपा हर घर तिरंगा फहराने के साथ ही पदयात्रा भी निकालेगी।


