Uttarakhand:- एसटीएफ और एएनटीएफ ने की संयुक्त कार्यवाही….. 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में एसटीएफ व एएनटीएफ ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 1.521 किलो केटामाइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सेलाकुई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बरामद मादक पदार्थ की कीमत वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपित स्कूटी की डिक्की में केटामाइन छिपाकर ले जा रहे थे मौके पर मौजूद औषधि निरीक्षक ने ड्रग्स की पहचान केटामाइन के रूप में की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह खैरी गांव स्थित वर्तमान के आम के बगीचे के पास एक अज्ञात व्यक्ति को इसकी आपूर्ति करने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन और पूरे ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार निवासी सेलाकुई व अंकित तिवारी निवासी हरदोई के रूप में हुई है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और अब आगे के कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply