
अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर में कूड़ादान न होने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमेश्वर मुख्य बाजार में सार्वजनिक कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है और ऐसे में व्यापारियों, दुकानदारों व किराएदारों को कूड़ा डालने में परेशानी हो रही है क्षेत्र में रोजाना जो कूड़ा कचरा होता है लोगों उसे मजबूरी में कोसी नदी के किनारे पुल के नीचे डाल रहे हैं, खुले में कूड़ा जमा होने से एक तरफ दुर्गंध और गंदगी फैल रही है वहीं दूसरी तरफ नदी में प्रदूषण का खतरा में बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार खुले में कचरा डालने के चलते पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है और बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है। बाजार में आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही सोमेश्वर में लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि वहां पर कूड़े के निस्तारण के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है और लोग वाहन में ही कूड़ा डालें अगर कोई कूड़ा नहीं डाल सकता तो उसके खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है मगर स्थानीय लोगों ने प्रमुख स्थानो पर कूड़ेदान लगाने की और नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था करने की मांग करी है।


