अल्मोड़ा:- अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही….. संचालक को पड़ा लाखों का जुर्माना

अल्मोड़ा जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही की गई है। कुन्हील- मुनड़ा- देवीखाल मोटर मार्ग खनन के मामले में पुलिस द्वारा जेसीबी और पत्थरों से भरे डंपर को सीज कर लिया गया जिसे संचालक में जुर्माना भरते हुए छुड़ा लिया है। तहसीलदार आबिद अली के अनुसार खनन विभाग की पैमाइश के आधार पर अवैध खनन के लिए 38000 का जुर्माना लगाया गया और अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी पर तहसील प्रशासन ने ₹200000 का जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही डंपर में भरे पत्थरों को लोक निर्माण विभाग की निगरानी में सुपुर्द किया गया है। इस मामले में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने पीडब्ल्यूडी की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि जिस सड़क के लिए ग्रामीणों को अब तक पूरा मुआवजा नहीं मिला और मामला और कोर्ट में विचाराधीन है इस क्षेत्र से प्राकृतिक संपदा का अवैध खनन किया गया। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की है और आरोप लगाया है कि सड़क की सफाई के नाम पर पहाड़ी काटकर रास्ता तैयार किया गया जिससे खनन और अधिक आसान हो गया। इस मामले में प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Advertisements

Leave a Reply