
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां कपकोट में सरयू नदी में एक 7 वर्षीय बच्चा शिवालय के पास से बह गया। श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालय में अपनी मां के साथ पूजा अर्चना करने के लिए गया बच्चा नदी में बह गया। जानकारी के मुताबिक शिवालय वार्ड के आणु में रहने वाली कमला देवी अपने पुत्र राकेश के साथ मंदिर गई थी, शिव की पूजा अर्चना करने के लिए वह सरयू नदी से जल लेने गई वह जल भर रही थी तब बच्चा भी उसके साथ आ गया और जल भरने के बाद महिला रोली- चंदन को थाली में एकत्र कर रही थी तभी राकेश नदी से पानी भरने की कोशिश करने लगा इस दौरान उसका पैर फिसल गया और नदी के तेज बहाव में वह बह गया आसपास के लोगों ने बच्चे को देखा तो लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया इसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम उसकी तलाश में जुट गई। खबर मिलते ही मौके पर विधायक सुरेश गढ़िया भी पहुंच गए और सभी टीमें बच्चे की तलाश में जुट गई।


