
उत्तराखंड राज्य के रामनगर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में संगीत शिक्षक पर 12 वर्ष की छात्रा को संगीत सिखाने की आड़ में छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों से शिकायत की है जिसके बाद इस मामले में तहरीर दर्ज की गई है। रामनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 12 साल की बेटी है जो रामनगर के एक निजी विद्यालय में पढ़ती है और शनिवार को विद्यालय के संगीत शिक्षक तेलीपुरा निवासी जस्टिन ने संगीत सिखाने के नाम पर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की जब बेटी घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई और तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
Advertisements


