
उत्तराखंड राज्य में अब अपनी एविएशन अकैडमी बनाई जाएगी और सभी जिला मुख्यालयो को हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी चल रही है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की और उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी भी ली। इसके साथ ही उनका कहना था कि राज्य को हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड से सैचुरेट करने की आवश्यकता है जो कि हमारे राज्य के लिए लाइफ लाइन साबित होगी। उनका कहना था कि देहरादून को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ा जाए और पौड़ी जनपद को भी नियमित हवाई सेवा से जोड़े जाने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लैंसडाउन उत्तराखंड के मुख्य हिल स्टेशन में से एक है और उसे हवाई कनेक्टिविटी से जोड़े जाने की संभावनाए तलाशनी होगी। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में अपना पायलट ट्रेंनिंग स्कूल तैयार किया जाए और उधम सिंह नगर के पराग फॉर्म में एविएशन अकादमी स्थापित की जाए इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं।


