
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के पहले मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधा रोपण करते हुए हरित संरक्षण का संदेश दिया है। हरेला पर्व से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित मालाग्राम पहुंचे और वहां पर उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों और आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी मिली तथा परिसर में स्थित ध्यान कुटि का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
Advertisements


