अल्मोड़ा:- सड़क के अभाव में पार करनी पड़ी 3 किलोमीटर चढ़ाई…. समय पर इलाज न मिलने के कारण हुई महिला की मौत

अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां सल्ट के ग्राम सभा जाख में सड़क सुविधा न होने के चलते बीमार महिला को डोली में लेकर डेढ़ घंटे तक खड़ी चढ़ाई करनी पड़ी। सड़क सुविधा की कमी 32 वर्षीय गीता देवी को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने 3 किलोमीटर दूरी के सहारे चढ़ाई पार करनी पड़ी और देर से उपचार मिलने के चलते महिला की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। ग्राम सभा जाख पणचूरा निवासी गीता देवी पत्नी शंकर सिंह लंबे समय से बीमार चल रही थी और अचानक कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई लेकिन गांव तक सड़क न होने और लोगों की कमी के कारण उन्हें समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। शनिवार को ग्रामीण काफी मुश्किल से इकट्ठा हुए और उन्होंने भरी बारिश के बीच डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाया सड़क में पहुंचने के बाद गीता देवी को निजी वाहन से पहले रामनगर और उसके बाद गुरुग्राम ले जाया गया गुरुग्राम में गीता देवी के पति शंकर सिंह नौकरी करते है जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन देर रात करीब 1:00 बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Advertisements

Leave a Reply