
अल्मोड़ा। जिले के देघाट थाना क्षेत्र में 66 वर्षीय तुलसी देवी को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते शनिवार की सुबह बसई रतखेत तोक में तुलसी देवी को 70 वर्षीय राजे सिंह ने एक विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया पत्थर और दराती गोदकर उसकी हत्या कर दी और मृतका के भाई हरिश चंद्र ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने थाना अध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद को मामले में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राजे सिंह को थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisements





