
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत क्षेत्र में गनियाद्योली में 10 लाख रुपए की लागत से वॉच टावर का निर्माण किया जाएगा। गनियाद्योली में वॉच टावर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर टेंडर आमंत्रित किए गए हैं और इसके बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा वन क्षेत्र में निगरानी की व्यवस्था भी मजबूत होगी। इससे क्षेत्र के जंगल तथा आसपास के क्षेत्र में वन्य जीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी तथा जंगल की आग ,वन्य जीवों की गतिविधियों और अन्य घटनाओं की जानकारी भी समय पर मिल पाएगी। इसके साथ-साथ मानव – वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा और जंगल के अवैध कटान की निगरानी भी हो पाएगी।
Advertisements





