
उत्तराखंड राज्य में लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्रों का नया आपत्ति मॉड्यूल लागू कर दिया है आयोग ने अनुमोदन के बाद नवीन ऑनलाइन प्रश्न पत्र ऑब्जेक्शन मॉड्यूल लागू किया है इसके तहत पहले चरण में परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा के ए सीरीज के प्रश्न पत्र को आयोग वेबसाइट पर जारी करेगा तथा अभ्यर्थी 7 दिन के अंतर्गत इससे संबंधित प्रश्नों विकल्पों की संरचना पर निशुल्क आपत्ति दर्ज कर सकते हैं इन आपत्तियों का निपटारा करने के बाद ही आयोग उत्तर कुंजी जारी करेगा और इस आंसर की पर 7 दिन के भीतर आपत्तियां मांगी जाएंगी, प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क भुगतान करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं और विशेष विशेषज्ञ से आयोग इन आपत्तियों का निपटारा करवाएगा। इस मॉड्यूल को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Advertisements


