अल्मोड़ा:- डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी कैमरों के सहारे 5 दिन तक चलाया सर्च अभियान…. अब जंगल से सकुशल बरामद हुई युवती

अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां 5 दिनों तक लगातार सर्च अभियान चलाने के बाद अब जाकर युवती जंगल से बरामद हुई है। युवती को 7 दिन बाद जंगल से वापस लाया गया, रानीखेत के मजखाली क्षेत्र से एक सप्ताह पहले 28 वर्षीय युवती लापता हो गई जिसे अल्मोड़ा पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने जंगल से बरामद कर लिया है। लगातार बारिश और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के बीच 5 दिनों तक सर्च अभियान चलाया गया और उसके बाद मंगलवार को सुंदरखाल के जंगल में युवती का पता चला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्ट्रेचर के सहारे मुख्य सड़क तक लाया गया जहां से एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया। पुलिस के अनुसार रानीखेत निवासी गिरीश पुजारी ने 3 जुलाई को कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी और कहा कि युवती 1जुलाई की शाम घर से बिना बताए चली गई थी तथा परिजनों ने काफी ढूंढा मगर उसका कोई पता नहीं मिला इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डॉग स्क्वायड, वन विभाग की संयुक्त टीमों ने आसपास के जंगलों में लगातार सर्च अभियान चलाया। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली और ड्रोन की भी मदद ली इसके बाद मंगलवार शाम संयुक्त टीम ने सुंदरखाल गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर जंगल में युवती को खोज लिया।

Advertisements

Leave a Reply