
अल्मोड़ा। जिले में इन दिनों तेंदुए ने काफी दहशत मचाई हुई है जिले के रानीखेत क्षेत्र में ऐना गांव में बीते सोमवार की दोपहर को जंगल में गाय लेने गई युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया जब आसपास साथियों ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया लेकिन तब तक युवती काफी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। ऐना गांव निवासी दीवान सिंह की पुत्री बबीता बोरा उम्र 22 वर्ष ग्रामीणों के साथ जंगल गई थी और इस दौरान वह जंगल की ओर चली गई तभी झाड़ियों मेंछिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया मगर तब तक बबीता काफी घायल हो चुकी थी और उसे उप जिला चिकित्सालय रानीखेत लाया गया जहां उपचार के बाद उसे उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।


