अल्मोड़ा:- कुर्मांचल अखबार के सोलहवें वर्ष का पहला अंक जनता को हुआ समर्पित

विवेकानन्द बालिका इंटर कॉलेज,अल्मोड़ा में अतिथियों ने कुर्मांचल अखबार के 16वें वर्ष का पहले अंक का विमोचन हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में आलम सिंह (प्रधानाचार्य, विवेकानन्द इंटर कॉलेज,अल्मोड़ा), श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी (प्रधानाचार्य, विवेकानन्द बालिका इंटर कॉलेज, जीवनधाम), वक्ता डॉ ललित चन्द्र जोशी (एसएसजे परिसर) एवं डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया (संपादक-कुर्मांचल अखबार)आदि की उपस्थिति में कुमाउनी भाषा में प्रकाशित ‘कुर्मांचल अखबार’ के सोलहवें वर्ष के प्रथम अंक का विमोचन किया।
विवेकानन्द इंटर कॉलेज,अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य श्री आलम सिंह उनियाल ने विमोचन करते हुए कहा कि कुमाउनी भाषा और संस्कृति को समर्पित यह अखबार हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस पत्र के प्रकाशन एवं संपादन के लिए डॉ फुलोरिया को बधाइयाँ दी।
अध्यक्षता करते हुए विवेकानन्द बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी ने कहा कि कूर्मांचल अखबार में कुमाऊं से संबंधित सामग्री प्रकाशित होती हैं, जो सूचनाएं देने में महत्वपूर्ण साबित होता है। इसके प्रकाशन से कुमाउनी भाषा के संरक्षण में मदद मिलती है।
डॉ ललित चंद्र जोशी ने कुमाउनी भाषा के उन्नयन में कुर्मांचल अखबार के योगदान को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि कुमाउनी भाषा को लेकर यह अखबार जिम्मेदारी से काम कर रहा है।
संचालन करते हुए डॉ चन्द्र प्रकाश फुलोरिया ने कुर्मांचल अखबार के आरम्भ से लेकर अब तक के अंकों में प्रकाशित हुए समाज, संस्कृति, इतिहास, लोकसंस्कृति, कला आदि विषयक सामग्री और लेखकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुमाउनी के विकास में यह अखबार अब जन जन का अखबार बन गया है।
डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया द्वारा संपादित कुर्मांचल अखबार में देश-विदेश के कुमाउनी रचनाकारों, विद्वानों के विचारों के साथ कुमाउनी भाषा में लेख, गीत, समाचार, विविध जानकारियां, पंचांग आदि सामग्रियां प्रकाशित होती हैं। कुमाउनी भाषा-संस्कृति को प्रचारित-प्रसारित करने में इस अखबार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस वर्ष यह कुमाउनी समाचार पत्र अपने पंद्रहवें वर्ष पूर्ण कर सोलहवें वर्ष में पहुंच चुका है। आज उसका पहला अंक प्रकाशित हो चुका है।
कुमाउनी अखबार के लोकार्पण अवसर पर कैलाश चन्द्र जोशी, पूनम जोशी (प्रधानाचार्या, सरस्वती शिशु मंदिर), मुकेश बनकोटी आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply