Uttarakhand:- मसूरी घूमने गया था परिवार…… चोरों ने चुराई विदेशी मुद्रा और जेवर

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर परिवार मसूरी घूमने के लिए गया था और उनके पीछे घर में चोरी हो गई। जानकारी के मुताबिक थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के बद्री विहार में सीता कुकरेती पत्नी मूर्ति राम कुकरेती ने तहरीर देते हुए बताया कि वह भंडारी चौक के निकट रहती है और 28 जून 2026 को वह परिवार के साथ घर में ताला लगाकर मसूरी घूमने गई थी इस दौरान मकान पूरी तरह से बंद था और 4 जुलाई की सुबह करीब 11:00 बजे जब परिवार वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला घर के अंदर सभी कमरों का सामान बिखरा था और आलमारी का सामान भी अस्त व्यस्त था जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर ,विदेशी करेंसी और अन्य कीमती सामान गायब था। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है तथा क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जांच भी की जा रही है और चोरी किए गए सामान तथा आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply