Uttarakhand:- एसटीएफ ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण पर की कार्यवाही…. दर्ज किए 52 मुकदमे… की गई यह अपील

उत्तराखंड राज्य में एसटीएफ द्वारा ऑनलाइन बाल यौन शोषण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ,मैसेजिंग एप और क्लाउड स्टोरेज जैसी डिजिटल सेवाओं का लगातार दुरुपयोग हो रहा है और इनमें बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री साझा करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्पेशल टास्क फोर्स ने सख्त रुख अपनाया है। एसटीएफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने ऐसे मामलों में लगातार कार्यवाही करते हुए जून 2026 के दौरान राज्य के विभिन्न जनपदों में 52 एफआईआर दर्ज की है और पुलिस का कहना है कि बच्चों से संबंधित अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण, संग्रहण और साझा करने वाले लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्यवाही की जा रही है इसके साथ ही उन्होंने परिजनों से अपील की है कि वह बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें उनके आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी रखें।

Advertisements

Leave a Reply