
उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। रिजॉर्ट में पार्टी और अश्लीलता हो रही थी और इस दौरान पुलिस ने 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। नैनीताल के रामनगर के सांवल्दे स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में शनिवार देर रात पुलिस ने देह व्यापार ,शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। कार्यवाही के दौरान 52 पुरुष और एक नाबालिक समेत 10 महिलाओं को पकड़ा गया है और रिजॉर्ट का महाप्रबंधक इस दौरान भाग निकला। पुलिस ने रिजॉर्ट को सीज कर दिया है और 52 लोगों के साथ रिजॉर्ट के जीएम के खिलाफ देह व्यापार और पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र का मुल्तान नगर निवासी उमेंद्र है और उसके साथ करीमनगर निवासी मेहराजुद्दीन भी पार्टी में शामिल था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उसने कई राज्यों से युवतियों को पार्टी के लिए बुलाया था तथा महिलाओं को इसके लिए पैसे भी दिए गए थे जैसे ही पुलिस को उसके बारे में सूचना मिली पुलिस ने रिजॉर्ट में छापा मारा और 10 महिलाओं 52 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया।


