मानसरोवर यात्रा 2026:- मुख्यमंत्री ने पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मानसरोवर यात्रा को हरी झंडी दिखा दी गई है। मुख्यमंत्री ने यात्रियों के पहले दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल आज टनकपुर से रवाना हुआ इस दौरान पूरे क्षेत्र में हर हर महादेव के जयकारे गूंजे। टनकपुर कैंप में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के साथ संवाद किया और कहा कि आप वहां क्षेत्र में भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार भी आप अपने-अपने क्षेत्र में जरूर करें। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से धारचूला में स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील भी करी और कहा कि वहां से वापस लौटकर वह अपने-अपने राज्यों में जब जाएंगे तो उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनकर जाएंगे।

Advertisements

Leave a Reply