
उत्तराखंड राज्य में मानसून प्रवेश करने के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है ऐसे में जगह-जगह भूस्खलन भी देखने को मिल रहे हैं। यमुनोत्री हाइवे पर भूस्खलन के चलते देखते ही देखते पूरा पहाड़ नीचे आ गया जिससे कि पैदल राहगीर भी तेजी से जान बचाने के लिए भागे और यातायात भी ठप हो गया। शनिवार सुबह लगातार हो रहे अनियंत्रित कटन और पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण स्यानाचट्टी के पास हाईवे पर दोनों बैंड क्षतिग्रस्त हो गए जिससे यातायात बंद हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्थानीय निवासियों को इसकी भरपाई करनी पड़ रही है। व्यापारियों और चार धाम यात्रा पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, बार-बार हाईवे बंद होने की घटनाएं सामने आ रही है और ऐसे में इन घटनाओं ने चौड़ीकरण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं तथा स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से संवेदनशील स्थानों पर तत्काल प्रभावी सुरक्षा कार्य करने की मांग की है।


