
उत्तराखंड राज्य में बिना पंजीकरण वाले घोड़ा खच्चर संचालक सेवा संचालित कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जिला अधिकारी विशाल मिश्रा के अनुसार बिना पंजीकरण घोड़ा- खच्चर संचालन पर सख्त कार्यवाही होगी और साथ ही उन्होंने यात्रियों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सभी संचालकों और हांकरो से तीर्थ यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और अनिवार्य पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन के संज्ञान में यात्रियों के साथ कुछ संचालको और हांकरो द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत आई है ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है और भविष्य में भी यदि शिकायत मिली तो ऐसे ही कठोर कार्यवाही की जाएगी इसलिए उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।


