
उत्तराखंड राज्य के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है सभी पुलिस थानों को सोशल मीडिया पर बम विस्फोट की धमकी देकर दहशत फैलाने वाले आरोपित को पुलिस द्वारा हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्य के आधार पर 26 वर्षीय आरोपित जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है और आरोपित के कब्जे से धमकी भरे पोस्ट प्रसारित करने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में बम धमाके की धमकी संबंधित पोस्ट बीते 23 जून 2026 को वायरल की गई थी इससे आमजन में भी दहशत का माहौल बन गया इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisements


