
उत्तराखंड राज्य के चंपावत जिले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दोहरी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को एमआरआई मशीन समेत सिटी सेंटर की सौगात भी दी है। मुख्यमंत्री ने चंपावत में एमआरआई मशीन का उद्घाटन किया और इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा इसके साथ ही सिटी सेंटर का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। आज सोमवार को पहले उन्होंने जिला अस्पताल में विधिवत रूप से एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया जिससे कि अब मरीजों को अन्य शहरों का रुख नहीं करना होगा और उसके बाद उन्होंने रोडवेज स्टेशन परिसर में प्रस्तावित सिटी सेंटर निर्माण का भूमि पूजन का शिलान्यास किया।
Advertisements


