
उत्तराखंड राज्य के चमोली से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस द्वारा आज शुक्रवार को अलकनंदा से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरने की सूचना पीपलकोटी पुलिस चौकी में दी जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और शव की पहचान कोड़िया निवासी रूद्र सिंह राणा उम्र 85 वर्ष के रूप में हुई है इसके बाद पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित किया गया और मामले में अब आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Advertisements


