
उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बालिकाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से नंदा गौरा योजना की धनराशि जारी की है। 4098 बालिकाओं को 19.23 करोड़ रुपए की धनराशि से लाभान्वित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने डीबीटी के माध्यम से इन बालिकाओं के बैंक खाते में यह धनराशि हस्तांतरित की। कैबिनेट मंत्री के अनुसार 2025 – 26 में प्रदेश की 33,251 पात्र बालिकाओं को 26 फरवरी 2026 में योजना का लाभ दिया जा चुका था, हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की कुछ पात्र बालिकाओं की आवश्यक औपचारिकताएं एवं जनपद स्तरीय समिति से अनुमोदन की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो पाई जिसके कारण उस समय उन्हें यह लाभ नहीं मिल पाया था जो कि अब उन्हें दे दिया गया है।
Advertisements


