
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर मंगलवार की रात श्यामपुर के गाजीवाली निवासी वीर सिंह अपनी पत्नी मंजू और 5 वर्षीय पोती के साथ स्कूटी से जा रहे थे तभी कांगड़ी फ्लाईओवर के पास स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे टकरा गई इस दौरान तीनों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार देर रात की है जब वीर सिंह स्कूटी से अपनी पत्नी और पोती के साथ हरिद्वार की ओर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और जैसे ही हादसे की सूचना मिली आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए मगर पुलिस के पहुंचने तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद घर परिवार और क्षेत्र में दुख का माहौल है।
Advertisements


