अल्मोड़ा:- 24 लाख से होगा लीसा डिपो का सुधारीकरण….पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा जिले में 24 लाख से लीसा डिपो का सुधारीकरण किया जाएगा। जिले में 6 रेंजो में स्थापित लिसा डिपो जल्दी ही अपने नए स्वरूप में नजर आएंगे। विभिन्न लीसा डिपो में कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए वन विभाग ने शासन को करीब 24 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा है और मंजूरी मिलने के बाद इन डिपो में व्यापक स्तर पर सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे। अल्मोड़ा वन प्रभाग के सौनी , टाना, मनान , डोटियाल, चौखुटिया और चितई स्थित डिपो में सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply