अल्मोड़ा:- जिले के इस क्षेत्र में तेंदुए ने मचाई दहशत….. ग्रामीणों में डर का माहौल

अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में तेंदुए ने दहशत मचाई हुई है लगातार गांव के आसपास तेंदुआ नजर आ रहा है जिससे कि ग्रामीणों में डर बैठ गया है। सोमेश्वर क्षेत्र के सर्प आधुरिया, पल्युड़ा आदि गांवों में इन दिनों तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही है और इससे भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिनों से तेंदुआ लगातार गांव के आसपास आबादी वाले क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेंदुए की डर से लोगों को अपने पालतू पशुओं की चिंता सता रही हैं मवेशियों को जंगल भेजना भी खतरे से खाली नहीं है और लोग अब समूह में आवाजाही कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उचित कदम समय रहते नही उठाए गए तो बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने और निगरानी बढ़ाने की मांग करी है।

Advertisements

Recent Posts