Uttarakhand:- मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक…. चार धाम यात्रा को लेकर अधिकारियों को दिए यह निर्देश

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार धाम यात्रा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और चार धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है।उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का देवभूमि में स्वागत है और उत्तराखंड आस्था, संस्कृति व प्रकृति का धरोहर है और सभी श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों से उन्होंने अपील की है कि देवभूमि के शांत वातावरण में यात्रा का पूर्ण आनंद लें और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों से उनका कहना है कि समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास न करें तथा अफवाह न फैलाए।

Advertisements

Leave a Reply