Uttarakhand:- राज्य के पांच जिलों में मिड डे मील की होगी जांच….मिले फर्जी नामांकन

उत्तराखंड राज्य में पांच जिलों के अंतर्गत अब सरकारी स्कूलों में मिड डे मील की जांच होगी सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंच रहा है या नहीं इसके लिए शिक्षा विभाग ने बढ़ा कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है। पांच जिलों के स्कूलों और मदरसों में मिड डे मील और नामांकन का सत्यापन किया जाएगा। हरिद्वार के मदरसों में 12,289 बच्चों का नामांकन फर्जी मिला है जिसके बाद अब 5 जिलों के सरकारी स्कूलों में और मदरसों में यह जांच की जाएगी। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिक्षा महानिदेशालय और सभी सीईओ को इसके निर्देश दिए हैं। हरिद्वार के मदरसों में छात्रों का नामांकन फर्जी मिलने के बाद उधम सिंह नगर ,हरिद्वार, देहरादून में जांच की जाएगी और इसके साथ ही पौड़ी के कोटद्वार और नैनीताल के हल्द्वानी और रामनगर में भी मिड डे मील तथा छात्र संख्या की जांच होगी। इसकी जांच महानिदेशालय पीएम पोषण कार्यालय और संबंधित सीईओ द्वारा की जाएगी।

Advertisements

Recent Posts