Uttarakhand:- फिर शुरू होगा भारत- चीन व्यापार….. ट्रेड कार्यालय पहुंचे 26 व्यापारियों के पास

भारत चीन व्यापार जो कि कोरोना काल में बंद हो चुका था अब फिर शुरू होने जा रहा है और इसके लिए ट्रेड कार्यालय में 26 व्यापारियों के यात्रा पास पहुंच चुके हैं जो कि उन्हें सोमवार को उपलब्ध कराए जाएंगे। उसके साथ ही 103 व्यापारियों ने आवेदन भी किया है। कोरोना काल में बंद हो चुका व्यापार अब फिर से शुरू होने जा रहा है हालांकि गुंजी में कस्टम कार्यालय अभी तक नहीं खुल पाया है और ऐसे में व्यापारियों में रोष व्याप्त है। भारत- चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रोंकली ने मांग करी है कि जल्दी ही कस्टम कार्यालय खोला जाए और यह व्यापार अब जल्द ही शुरू होगा। 1992 से भारत- चीन व्यापार चल रहा था इसके बाद कोरोना काल के चलते यह बंद हो गया और अब फिर से शुरू किया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply