Uttarakhand:- मुख्यमंत्री से पहचान बताकर दंपति ने हड़पे लाखों रुपए….पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर ज्वालापुर क्षेत्र में दंपति ने मुख्यमंत्री से पहचान के नाम पर दुकान आवंटन का लालच देकर लाखों रुपए हड़प लिए मुख्यमंत्री से करीबी संबंध होने और दुकान आवंटित कराने का झांसा देकर 5.10 लाख की ठगी को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर के सुभाष नगर निवासी सुधीर कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह निजी संस्थान में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे इसी दौरान उनकी पहचान सहकर्मी विमल कुमार निवासी गोल गुरुद्वारा क्षेत्र ज्वालापुर से हुई दोनों परिवारों के बीच घरेलू संबंध भी बन गए और उसने मुख्यमंत्री से करीबी संबंध होने का दावा किया और दुकान आवंटित कराने का भरोसा भी दिलाया तथा आरोपी ने ₹10000 नगद एडवांस ले लिए इसके बाद अपनी पत्नी वंदना के साथ मिलकर यह कहते हुए ₹500000 और मांगे कि रकम मुख्यमंत्री के पीए तक पहुंचानी है, इस तरह से 8 जनवरी 2021 से 4 जनवरी 2022 के बीच ऑनलाइन पेमेंट ऐप के माध्यम से कुल ₹5 लाख आरोपी ने अपने खाते में डलवाए और काफी समय बीतने के बाद भी दुकान नहीं मिली। जब फरवरी 2024 में पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो दोनों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और राजनीतिक व पुलिस अधिकारियों से पहचान का हवाला देते हुए झूठे मामले में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी दी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply