
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीट री टेस्ट को लेकर कहा है कि लगातार इस पर नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। मुख्यमंत्री का कहना है कि हमारी तरफ से तैयारी पूर्ण हो चुकी है और कोशिश रहेगी कि सभी उम्मीदवार अपने-अपने सेंटर पर पूरे भरोसे के साथ परीक्षा दे। परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की गई है और लगातार इस पर नजर बनाई जा रही है कहीं भी किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने उम्मीदवारों से कहा कि तैयारी अच्छी तरह से करें और परीक्षा में पूरी तरह पारदर्शिता होगी।
Advertisements


