
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में विश्व के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की स्थापना हो चुकी है शिवलिंग का वजन 5200 किलो है और इसे तैयार करने में 10 साल का समय लग गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग है और कई वर्षों की मेहनत के बाद पुणे के मूल निवासी हीलिंग गुरु रघुनाथ गुरुजी ने इसे निर्मित किया है। हरिद्वार के साई शिव गंगा धाम में भव्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पारदेश्वर महादेव शिवलिंग की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोच्चारण ,हवन पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ इस दौरान कई बड़े संत और कैबिनेट मंत्री समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Advertisements


