Uttarakhand:- भाजपा नेता हत्याकांड मामले में एक अन्य आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में इन दिनों भाजपा नेता हत्याकांड का मामला सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है देहरादून के बैरागीवाला गांव में शनिवार शाम को पानी लगाने के चलते विवाद हो गया और इस दौरान भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस द्वारा एक अन्य आरोपी 32 वर्षीय इंतजार पुत्र जमील निवासी सहसपुर को तिमली गांव से गिरफ्तार किया है इससे पहले भी पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सहसपुर में पुरानी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया जिसके बाद क्षेत्र का माहौल काफी प्रभावित हुआ है, भारी पुलिस बल क्षेत्र में तैनात है तथा लोगों में असुरक्षा का भय व्याप्त है।

Advertisements

Leave a Reply