
उत्तराखंड राज्य में एसआईआर के लिए यदि बीएलओ घर ना आए तो भी मतदाता गणना प्रपत्र घर बैठे भर सकते हैं इसके लिए आयोग ने दो विकल्प दिए हैं यदि बीएलओ जनता तक न पहुंचे तो जनता घर बैठे अपने मोबाइल से एसआईआर का गणना प्रपत्र आसानी से भर सकती है इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा दो विकल्प दिए गए हैं और आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर दोनों विकल्प मौजूद है पहला विकल्प ईसीआई नेट मोबाइल ऐप का है जिसके क्यूआर कोड वेबसाइट के होम पेज पर सबसे ऊपर दिए गए हैं और इसे डाउनलोड करके अपने मोबाइल से एसआईआर का गणना प्रपत्र आसानी से भर सकते हैं इसके अलावा दूसरा विकल्प एसआईआर के लिंक का है इस लिंक में दो लिंक दिए गए हैं पहला गणना प्रपत्र भरने के लिए और दूसरा 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम तलाशने के लिए दिया गया है इसके चलते लोग घर से ही गणना प्रपत्र भर सकते हैं।


