Uttarakhand:- आईएमए से देश को पहली बार मिली 9 महिला सैन्य अफसर…… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी

उत्तराखंड राज्य में स्थित आईएमए देहरादून से पहली बार देश को 9 महिला सैन्य अफसर मिली हैं। आईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना का हिस्सा बनकर 9 महिला सैन्य अफसर निकली है और अकादमी के इतिहास में यह पहला अवसर है जब महिला कैडेट्स को कमीशन मिला है कैडेट्स की कदमताल ,अनुशासन और राष्ट्र सेवा के संकल्प के बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सलामी ली। राष्ट्रपति की मौजूदगी में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में कुल 515 जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग पार कर सैन्य जीवन की नई शुरुआत की जिसमें से 481 भारतीय कैडेट और 16 मित्र देशों के तथा 34 कैडेट शामिल रहे। आईएमए मैदान में सुबह से ही उत्साह और गौरव का माहौल रहा परेड की शुरुआत सुबह 6:40 में हुई तथा परेड में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीते शुक्रवार को ही देहरादून पहुंच गई थी यहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक समेत अन्य लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

Advertisements

Leave a Reply