
अल्मोड़ा। जिले में बीते सोमवार की सुबह यूकेडी महानगर अध्यक्ष की पत्नी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। अल्मोड़ा में उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष की पत्नी लता शाह उम्र 37 वर्ष ने यह कदम उठाया उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और आग से झुलसने के बाद उसे गंभीर हालत में बेस अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने लता को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक यूकेडी के महानगर अध्यक्ष मोहित शाह परिवार के साथ माल रोड स्थित आरसीएम शॉपिंग मॉल के पास रहते हैं और सोमवार की सुबह मोहित साह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गए थे इसी समय उनकी पत्नी लता साह ने खुद को आग लगा दी जब मोहित साह घर लौटे तो पत्नी को देखकर उनके होश उड़ गए गंभीर हालत में लता को बेस अस्पताल ले जाया गया और यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसी दिन उनकी शादी की 18वी सालगिरह थी और घर में समारोह की तैयारी चल रही थी लेकिन लता की मौत ने खुशियों को मातम में बदल दिया।


