अल्मोड़ा:- जिले में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “मानव तस्करी” विषय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दिनांक- 08/06/2026 को ” मानव तस्करी ” विषय पर जिला न्यायालय परिसर सभागार में अधिकार मित्रों की मासिक बैठक व ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। दूरस्थ क्षेत्रों के अधिकार मित्रों द्वारा बैठक व ट्रेनिंग में आनलाइन प्रतिभाग किया गया। सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा उपस्थित अधिकार मित्रों के माह मई के कार्यो की समीक्षा की गई व माह जून के कार्य योजना के विषय में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं स्थाई लोक अदालत के लाभ आदि की जानकारी दी गई। अनुराग साह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समाज कल्याण द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में बताया गया। नीतू कपकोटी सदस्य बाल कल्याण समिति अल्मोड़ा द्वारा मानव तस्करी से संबंधित जानकारी एवं पुनर्वास, कमला कोश्यारी बाल संरक्षण अधिकारी अल्मोड़ा, द्वारा अनाथ सर्टिफिकेट, बाल श्रम की जानकारी दी गई।पैनल अधिवक्ता इमरोज़ खान , मनोज सिंह बृजवाल ,प्रेम राम आर्य द्वारा जिला विधिक के कार्यो, मानव तस्करी के दुष्परिणाम आदि जानकारी दी गई ।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts