Uttarakhand:- बारिश के बाद अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर…. पहाड़ से लेकर मैदान तक चढ़ेगा पारा

उत्तराखंड राज्य में रुक-रुक कर हो रही बारिश से काफी राहत मिली है और जून के महीने में भी लोगों को अधिक गर्मी महसूस नहीं हुई मगर अब बारिश रूकने के बाद गर्मी फिर अपने तेवर दिखाएगी। अगले दो-तीन दिन में मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान बढ़ने के आसार हैं हालांकि इस दौरान पर्वतीय क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है मगर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक इजाफा देखने को मिल सकता है और तापमान बढ़ने का असर मैदान से लेकर पहाड़ तक देखने को मिलेगा। चटक धूप खिलने से लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी। बीते रविवार को भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली इस बीच देहरादून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ने के साथ 36.4 डिग्री रिकार्ड किया गया और राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Advertisements

Leave a Reply