Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात”….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को बालिकाओं के साथ सुना उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ इस कार्यक्रम के 134वें संस्करण को सुना और कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों को साझा कर अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही उन्होंने हमें कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर दिए जा रहे संदेश समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रहे हैं।

Advertisements

Leave a Reply