Uttarakhand:- फूलों की घाटी में खिलने लगे फूल….पर्यटकों के लिए इस दिन से खुलेगी घाटी

उत्तराखंड राज्य के चमोली में स्थित फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए 1 जून से खुलेगी घाटी में निरीक्षण करके वन विभाग का दल लौट गया है और घाटी में फूल भी रंग बिखेरने लगे हैं ऐसे में 1 जून को पर्यटकों के लिए घाटी खोल दी जाएगी वन विभाग की टीम घाटी का निरीक्षण करने के लिए गई थी जो कि अब वापस आ गई है और टीम के अनुसार घाटी में करीब दो दर्जन से भी अधिक प्रजाति के फूल खिल चुके हैं और यहां पर्यटकों को अलग-अलग प्रजातियों के फूल देखने को मिलेंगे। जुलाई और अगस्त के बीच घाटी में करीब 300 प्रजाति के फूल खिलते हैं और फिलहाल दो दर्शन से भी अधिक प्रजाति के फूल यहां पर खिलने लगे हैं जो कि पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।

Advertisements

Leave a Reply