Uttarakhand:- राज्य में कल से बदलेगा मौसम……चार दिन तक बारिश के लिए जारी किया गया अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में कल से मौसम बदलने जा रहा है भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है 4 दिन तक बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड राज्य में अभी तक कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है मगर अब बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है और सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने प्रदेशवासियों से अपील करी है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचे और सुरक्षित स्थान पर ही रहे। 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके साथ-साथ ओलावृष्टि और तीव्र हवाओं की आशंका भी जताई गई है। इसके साथ ही 30 और 31 मई को भी मौसम खराब रहेगा।

Advertisements

Leave a Reply