
गरुड़ (बागेश्वर) । उत्तराखंड गवर्नमेंट पैन्शनर्स वैलफेयर एसोसिएशन तहसील शाखा गरुड़ की बैठक में सीनियर सिटीजनों को बैंक शाखाओं एवं अस्पतालों में लम्बी कतारों के बीच खड़ा रहने पर खेद जताया गया। इसी के साथ सर्वे सम्मति से प्रस्ताव -पारित किया गया कि संगठन के माध्यम से सम्बंधित संस्थानों को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
पैन्शनर्स वैलफेयर एसोसिएशन की बैठक यहां टानीखेत स्थित रामलीला भवन के सभाकक्ष में शाखा अध्यक्ष उमेद सिंह रावत की अध्यक्षता सम्पन्न हुई। बैठक में गोल्डन कार्ड के कटौती के सन्दर्भ में आ रही परेशानियों पर वक्ताओं ने कहा कि गोल्डन कार्ड धारकों को कैशलैस उपचार की सुविधा दिये जाने, पैंशन कम्यूट कटौती धनराशि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष किये जाने व जो सेवानिवृत्त कर्मचारी गोल्डन कार्ड सुविधा पुनः चाहते हैं उन्हें पुनः जुटने का अवसर दिये जाने की मांग की गयी।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कर्मचारियों को जीपीएफ, पैंशन के लम्बित प्रकरणों को सम्बंधित विभागों से तुरन्त संज्ञान लिए जाने की मांग की गयी। तहसील शाखा की कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा नये शामिल सेवानिवृत्त कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।बैठक में नन्दन सिंह अल्मिया ने अपने सम्बोधन में मात्र अपने ही हितों तक सीमित न रहकर वल्कि समाज हित में कार्य कर रहे व्यक्तित्वों एवं जरुरतमंदों की यथाशक्ति अनुसार संगठन से सहयोग दिये जाने का सुझाव दिया। बैठक को एन,एस, मेहरा,आर,एस खड़ाई,त्रिलोक राणा,किशन थायत,जीवन चन्द्र दुबे,हरीश भयेड़ा,हरीश चन्द्र पुरोहित,नवल किशोर जोशी आदि ने अपने -अपने बिचार ब्यक्त किये। संचालन महामंत्री सुरेन्द्र सिंह बर्मा ने किया।


