
उत्तराखंड राज्य में दो दिन तक तेज गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है राज्य के सभी जिलों को सतर्क किया गया है और मैदानी जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने के आसार हैं 27 मई 2026 तक राज्य के मैदानी क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने अगले दो दिनों में हीट वेव की स्थिति की संभावना को देखते हुए सभी जिलों को पत्र भेज भेजा है और सतर्क रहने तथा सभी आवश्यक ऐतिहाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी काफी अधिक परेशान करेगी उसके साथ ही नैनीताल और चंपावत के कुछ क्षेत्रों में भी हीट वेव की स्थिति बन सकती है।
Advertisements


