प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का उत्तराखंड में भी दिखा असर…. नाराज है सर्राफा कारोबारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील का असर उत्तराखंड राज्य में भी देखने को मिल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभूषणों की खरीदारी न करने की अपील की थी और इससे स्वर्ण कारोबारी तथा निर्माताओं पर असर पड़ रहा है जिससे कि सर्राफा कारोबारी खुद को हो रहे नुकसान के चलते नाराज हैं और विरोध कर रहे हैं। सोने में लगातार हो रही महंगाई के चलते प्रधानमंत्री द्वारा यह अपील की गई और अब प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोगों ने वाकई सोना खरीदना काफी कम कर दिया है बुधवार को एक ही दिन में सोने के दाम ₹10,000 तक बढ़ गए जिसके कारण लोगों को सोना खरीदने में दिक्कत होगी। इसी बीच सराफा कारोबारियों का विरोध भी देखने को मिल रहा है क्योंकि लोगों ने पीएम की अपील के बाद सोना खरीदना कम कर दिया है जिसके चलते कारोबार पर असर पड़ रहा है।

Advertisements

Leave a Reply