अल्मोड़ा:- जिले के रानीखेत में नजर हुई पेट्रोल की कमी… इधर-उधर रुख कर रहे वाहन चालक

अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत क्षेत्र में पेट्रोल की कमी देखने को मिल रही है रानीखेत में पेट्रोल की कमी के चलते वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई नगर के केमू स्टेशन स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर बीते बृहस्पतिवार को पेट्रोल उपलब्ध न होने के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा वाहन चालक इधर-उधर पेट्रोल डीजल के लिए भटक रहे थे बुधवार शाम को ही पंप का स्टॉक खत्म हो गया जिसके बाद बीते बृहस्पतिवार को पेट्रोल ना होने का बोर्ड लगा दिया गया ऐसे में कई वाहन चालकों को ताड़ीखेत और मजखाली स्थित पेट्रोल पंपों का रुख करना पड़ा और दैनिक आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। पर्यटन सीजन के बीच ईंधन संकट से स्थानीय लोगों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements

Leave a Reply