गरुड़ – खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज में धूमधाम से मनाई जाएगी सुमित्रानंदन पंत जयंती…काव्य गोष्ठी समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

गरुड़ (बागेश्वर ) । मां भ्रामरी जन कल्याण समिति गरुड़ के तत्वाधान में आगामी बीस मई को खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ में कविवर सुमित्रानंदन पंत की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट कवि पंत पर आधार व्याख्यान देंगे। काव्य गोष्ठी समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विवेकानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में तय किया गया कि पंत जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। प्राचार्य डिग्री कालेज गागरीगोल धीरेन्द्र नाथ तेवाड़ी मुख्य वक्ता के रुप में शिकरत करेंगे। कवि पंत पर वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट का आधार व्याख्यान होगा, छात्र-छात्राएं कवि पंत की जीवनी व कृतित्व पर प्रकाश डालेंगे और उनकी रचनाओं का वाचन करेंगे। समापन काव्य गोष्ठी के साथ किया जाएगा। बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कवि व समिति के अध्यक्ष रतन सिंह किरमोलिया, पूर्व प्रधानाचार्य व उपाध्यक्ष नंदन सिंह अल्मिया, महासचिव व साहित्यकार रमेश चंद्र पांडे बृजवासी, उप सचिव चंद्रशेखर बड़सीला आदि मौजूद थे।

Advertisements

Leave a Reply