आइए कुर्मांचल अखबार के साथ पढ़ते हैं कृपाल सिंह शीला की जनगणना पर लिखी स्वरचित कविता

भारत की जनगणना – 2027

Advertisements

भारत की भवनगणना 2027 में,
पूछे जाने हैं तैंतीस सवाल।
किस चीज से बने हैं भवन,
कैसा है भवनों का हाल।।
फर्श किसकी बनी है,
मिट्टी लकड़ी ईट सीमेंट।
दीवार ईट या पत्थर मसाला गारा,
छत कंक्रीट से टाइल्स लगा है सारा
मकान का उपयोग रहने को,
या उसमें चल रही दुकान ।
परिवार में घर पर कितने सदस्य हैं,
क्या है मुखिया का नाम।।
घर की मुखिया महिला है,
पुरुष है या फिर ट्रांसजेंडर।
किस श्रेणी में आते हो,
मकान है किसके अंडर।।
घर में कितने कमरे हैं,
कितने विवाहित हैं जोडे।
मुख्य स्रोत क्या है पेयजल,
हैडपंप कुँआ ट्यूबवैल या नल।।
शौचालय घर के अंदर है,
या फिर घर के बाहर ।
बिजली कैरोसिन सौर ऊर्जा ,
किससे प्रकाशित होता घर ।।
पीने का पानी कब-कब आता,
नल हैडपंप कुँआ प्रकार बताना ।।
अपशिष्ट जल की निकासी कैसे,
सीवर सोकपिट नाली बनाये हैं लोग
स्नान को निजी बाथरुम हैं,
या सामुदायिक का कर रहे उपयोग
रसोई घर के अंदर या बाहर,
भोजन कहाँ होता तैयार।
रेडियो/टांजिस्टर है या नहीं,
मुझे बता दो एक बार।।
घर में टेलीविजन रंगीन है,
या फिर है ब्लैक एंड हृवाइट।
इंटरनेट सुविधा कंप्यूटर उपलब्धता
कृपाकर उत्तर दीजिएगा राइट।।
टेलीफोन/मोबाइल फोन है,
या स्मार्टफोन है साधारण।
इंटरनेट सुविधा मोबाइल में,
हमें जुटाना सही विवरण ।।
साइकिल स्कूटर मोटरसाइकिल,
कार जीप वैन जो हो तुम्हारे पास।
इसकी जानकारी हमें बता दो,
जो आपका सफर बनाये खास।।
चावल गेहूँ बाजरा मक्का अन्य,
मुख्य रुप से क्या खाते हो अनाज,
अन्त में मोबाइल नंबर बता दो,
मेरा भी पूरा होवे काज ।।
जनगणना से जनकल्याण में,
महारजिस्ट्रार जनगणना अधिकारी।
सफल बनाना राष्ट्रीय कार्यक्रम को,
हम भारतवासियों की है जिम्मेदारी।
चार्जअधिकारी एफटी सुपरवाइजर ईएन,
सब कर्त्तव्यनिष्ठ हों जुटे हैं दिन रात।
आँकड़े देश के विकास में सहायक,
भारत उन्नति करेगा होगा नव प्रभात

——————०——————-
कृपाल सिंह शीला (स.अ.)
प्रगणक (En.), भिकियासैंण

Leave a Reply